By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar Tak Media - Daily News Hindi l Breaking NewsKhabar Tak Media - Daily News Hindi l Breaking NewsKhabar Tak Media - Daily News Hindi l Breaking News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • अपराध
  • इंटरव्यू
  • खेलकूद
  • दुनिया
  • देश
  • राज्य
  • वीडियो
  • सिनेमा
  • सियासत
  • स्टोरी
  • ताजा-ताजा
  • पढ़ाई- लिखाई
  • स्वास्थ्य
Reading: झारखंड की राजनीति में बड़ा बदलाव: चंपई सोरेन 30 अगस्त को भाजपा में होंगे शामिल
Share
Font ResizerAa
Khabar Tak Media - Daily News Hindi l Breaking NewsKhabar Tak Media - Daily News Hindi l Breaking News
  • Home
  • अपराध
  • इंटरव्यू
  • खेलकूद
  • दुनिया
  • देश
  • राज्य
  • वीडियो
  • सिनेमा
  • सियासत
  • स्टोरी
  • ताजा-ताजा
  • पढ़ाई- लिखाई
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • अपराध
  • इंटरव्यू
  • खेलकूद
  • दुनिया
  • देश
  • राज्य
  • वीडियो
  • सिनेमा
  • सियासत
  • स्टोरी
  • ताजा-ताजा
  • पढ़ाई- लिखाई
  • स्वास्थ्य
Have an existing account? Sign In
Khabar Tak Media - Daily News Hindi l Breaking News > राजनितिक > झारखंड की राजनीति में बड़ा बदलाव: चंपई सोरेन 30 अगस्त को भाजपा में होंगे शामिल
राजनितिक

झारखंड की राजनीति में बड़ा बदलाव: चंपई सोरेन 30 अगस्त को भाजपा में होंगे शामिल

एक पैर झारखंड मुक्ति मोर्चा तो दुसरा BJP की तरफ

Desk
Last updated: August 27, 2024 4:48 am
Desk Published August 27, 2024
Share
SHARE

आनन्द कुमारः-

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कद्दावर आदिवासी नेता चंपई सोरेन ने सोमवार को दिल्ली मे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद यह तय हो गया है कि सोरेन 30 अगस्त को रांची में आधिकारिक रूप से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होंगे। असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी और बताया कि चंपई सोरेन के भाजपा में शामिल होने की घोषणा रांची में की जाएगी।

सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हुई इस मुलाकात की तस्वीर भी असम के मुख्यमंत्री ने साझा की। उन्होंने बताया कि चंपई सोरेन ने भाजपा में शामिल होने का निर्णय लिया है और इस महत्वपूर्ण निर्णय के पीछे झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के शीर्ष नेतृत्व से उनका मतभेद प्रमुख कारण है। चंपई सोरेन ने झामुमो पर उनके साथ अपमानजनक व्यवहार करने का आरोप लगाया था, जिसके बाद से उनके भाजपा में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई थीं।

चंपई सोरेन ने हाल ही में झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व पर यह आरोप लगाया था कि मुख्यमंत्री के रूप में उनके साथ घोर अपमान किया गया। उन्होंने यह भी कहा कि जुलाई के पहले हफ्ते में उनके सभी सरकारी कार्यक्रम अचानक रद्द कर दिए गए थे। इसके बाद उन्होंने घोषणा की थी कि वह जल्द ही अपने अगले राजनीतिक कदम पर फैसला लेंगे। 

इस बीच, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भाजपा पर उनकी पार्टी के नेताओं को लुभाने का आरोप लगाया था। हालांकि, चंपई सोरेन के इस निर्णय से झारखंड की राजनीति में बड़ा बदलाव होने की संभावना है।  सोरेन का भाजपा में शामिल होना आगामी झारखंड विधानसभा चुनावों में भाजपा के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। अब सभी की निगाहें 30 अगस्त पर टिकी हैं, जब रांची में यह बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम घटित होगा।

You Might Also Like

राहुल गांधी का भाजपा पर निशाना: हरियाणा में किसानों और गरीबों की सरकार लाने का दावा

दिल्ली विधानसभा सींटो मे हुआ फेर-बदल, केजरीवाल आज करेंगे संबोधन

केजरीवाल की अग्नि परीक्षा करार, सिसोदिया भी मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे।

वक्फ बोर्ड के खिलाफ मोदी सरकार ने उठाया बड़ा कदम, संस्था का नया नाम “UMEED”

सुप्रीम कोर्ट से केजरीवाल को जमानत, सौरभ भारद्वाज ने केंद्र पर साधा निशाना

TAGGED:champai sorenchampai soren bjpchampai soren bjp latestchampai soren bjp newschampai soren ex cmchampai soren in bjpchampai soren join bjpchampai soren joining bjp livechampai soren joins bjpchampai soren joins bjp livechampai soren livechampai soren newschampai soren news livechampai soren to join bjpchampai soren vs hemant sorenchampai soren will join bjpcm champai sorenhemant sorenjharkhand politicswho is champai soren
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
Popular News
Akhilesh yadav spBreakingMamtaBanerjeeWest bengalताजा-ताजादेशफोटो गैलरी

अखिलेश यादव का प्रहारः “भाजपा सत्ता में कुछ दिन कि मेहमान”

Desk Desk July 21, 2024
काशी के हाईफाई प्लाजा में दुकान लेने का बंपर मौका: गंगा घाट के पास कारोबार का सुनहरा सपना होगा सच!…सीमित समय के लिए होगी ई-ऑक्शन
बुराड़ी में केदारनाथ मंदिर निर्माण पर विवाद…शंकराचार्य ने उठाए गंभीर सवाल
राज्यसभा में कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का कांग्रेस पर हमला: “शकुनि, चौसर और चक्रव्यूह कांग्रेस के DNA में”
लखनऊ की शान ‘लखनऊ मेल’ की घर वापसी: 100 साल पुरानी VIP ट्रेन चारबाग से फिर दौड़ने को तैयार
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© 2024 Khabartakmedia.in. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?