By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar Tak Media - Daily News Hindi l Breaking NewsKhabar Tak Media - Daily News Hindi l Breaking NewsKhabar Tak Media - Daily News Hindi l Breaking News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • अपराध
  • इंटरव्यू
  • खेलकूद
  • दुनिया
  • देश
  • राज्य
  • वीडियो
  • सिनेमा
  • सियासत
  • स्टोरी
  • ताजा-ताजा
  • पढ़ाई- लिखाई
  • स्वास्थ्य
Reading: राजनीति की गरमा-गरम जंगः उपमुख्यमंत्री मौर्य का अखिलेश पर तीखा हमला.. कहां!2027 में पराजय सुनिश्चित अनाप-शनाप बयानबाज़ी कर रहे
Share
Font ResizerAa
Khabar Tak Media - Daily News Hindi l Breaking NewsKhabar Tak Media - Daily News Hindi l Breaking News
  • Home
  • अपराध
  • इंटरव्यू
  • खेलकूद
  • दुनिया
  • देश
  • राज्य
  • वीडियो
  • सिनेमा
  • सियासत
  • स्टोरी
  • ताजा-ताजा
  • पढ़ाई- लिखाई
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • अपराध
  • इंटरव्यू
  • खेलकूद
  • दुनिया
  • देश
  • राज्य
  • वीडियो
  • सिनेमा
  • सियासत
  • स्टोरी
  • ताजा-ताजा
  • पढ़ाई- लिखाई
  • स्वास्थ्य
Have an existing account? Sign In
Khabar Tak Media - Daily News Hindi l Breaking News > Akhilesh yadav sp > राजनीति की गरमा-गरम जंगः उपमुख्यमंत्री मौर्य का अखिलेश पर तीखा हमला.. कहां!2027 में पराजय सुनिश्चित अनाप-शनाप बयानबाज़ी कर रहे
Akhilesh yadav spBreakingKeshav Prashad mouryaदेशराज्यसियासत

राजनीति की गरमा-गरम जंगः उपमुख्यमंत्री मौर्य का अखिलेश पर तीखा हमला.. कहां!2027 में पराजय सुनिश्चित अनाप-शनाप बयानबाज़ी कर रहे

Desk
Last updated: July 27, 2024 9:30 am
Desk Published July 27, 2024
Share
SHARE

ऋषभ चौरसियाः-

उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर से गरमा गई है। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। दोनों नेताओं के बीच हो रही बयानबाजी ने राज्य की राजनीति में हलचल मचा दी है।

शनिवार को केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव के ‘मोहरा’ वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि ‘‘कांग्रेस के मोहरा सपा मुखिया श्री अखिलेश यादव जी 2027 में पराजय निश्चित देख अनाप-शनाप बयानबाजी कर रहे हैं।” इसी पोस्ट में मौर्य ने कहा, ”जनता से झूठ बोलकर 2024 में मिली सफलता से वह गुब्बारे की तरह फूल गए हैं। उन्हें 2014/2017/2019/2022 (लोकसभा और विधानसभा चुनावों) में सपा की पराजय याद रखनी चाहिए। 2027 में 2017 दोहरायेंगे।”

कांग्रेस के मोहरा सपा मुखिया श्री @yadavakhilesh जी 2027 में पराजय सुनिश्चित देख अनाप-शनाप बयानबाज़ी कर रहे हैं।
जनता से झूठ बोल कर 2024 में मिली सफलता से वह ग़ुब्बारे की तरह फूल गए,उन्हें 2014/17/19/22 में सपा की पराजय याद रखना चाहिए।

2027 में 2017 दोहरायेंगे।

— Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) July 27, 2024

गौरतलब है कि 2017 के विधानसभा चुनाव में मौर्य के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए पार्टी और उसके सहयोगी दलों ने राज्य की 403 सीटों में से 325 सीटों पर जीत दर्ज की थी, जबकि सपा केवल 47 सीटों पर सिमट गई थी। 2014 और 2019 के लोकसभा चुनावों में भी भाजपा ने उत्तर प्रदेश में अच्छा प्रदर्शन किया था और 2022 के विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत प्राप्त किया था।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने शुक्रवार को कहा था कि सुनने में आया है कि उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ‘मोहरा’ हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में भ्रष्टाचार इसलिए उजागर हो रहा है क्योंकि मौर्य जैसे कुछ लोग “दिल्ली के वाई-फाई” के ‘पासवर्ड’ बन गए हैं।
फिलहाल, दोनों नेताओं के तीखे बयानों ने राज्य की राजनीति को और भी गरम कर दिया है।

You Might Also Like

भारत को मिले 31 प्रीडेटर ड्रोन: सुरक्षा और सामरिक क्षमता में बड़ी छलांग

काशी विद्यापीठ पर NAAC के बादल, A++ ग्रेडिंग की आस में पूरा सिस्टम नतमस्तक

बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा के पैर में गोली लगने की खबर, आखिर किसने मारी गोली?

काशी विद्यापीठ: छात्रों का प्लेसमेंट रुका, नैक टीम की आवभगत मे जुटा प्रशासन

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024: कांग्रेस का ‘हाथ बदलेगा हालात’ घोषणापत्र जारी, किसानों, महिलाओं और युवाओं के लिए बड़े वादे

TAGGED:Akhilesh yadavKeshav prasad muryaNarendra modiNirmalaSitharaman
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
Popular News
देशसमाचार

शिमला में मस्जिद निर्माण पर विवाद: संजौली में लाठीचार्ज के विरोध में मॉल रोड और बालूगंज बाजार बंद

Desk Desk September 12, 2024
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा 2024 का बजट पेश
आजादी की लड़ाई का गवाह! लखनऊ का यह बाग, जहां हजारों वीरों ने दी थी कुर्बानी
यात्रियों को रेलवे का तोहफा: चार प्रमुख ट्रेनों के बढ़ाए फेरे, यात्रा होगी और भी आसान!इस शहर से होकर गुजरेंगी
मथुरा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का महामहोत्सव: सीएम योगी करेंगे भव्य आगाज, हेमा मालिनी और कन्हैया के सुरों से सजेगी रात
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© 2024 Khabartakmedia.in. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?