भारत का मिशन चंद्रयान-3 सफल हो चुका है. चंद्रयान-3 का विक्रम लैंडर चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक उतर चुका है. विक्रम लैंडर से अपने रैंप के ज़रिए रोवर प्रज्ञान बाहर निकलकर चांद की सतह पर पहुंच गया है. इसी के साथ जहां रूस, अमेरिका जैसे देश फेल हो गए वहां भारत ने नया कीर्तिमान अपने नाम दर्ज कर लिया है.
